आओ चैट से पढाई कर लेते हैं
सुष्मिता आओ चैट से अंग्रेजी के प्रश्न उत्तर की तैयारी
कर लेते हैं।
सुष्मिता बोल पड़ी हां जी बिल्कुल ।सही कहा आपने।
अब शुरू हो गया प्रश्न उत्तर का सिलसिला।
लगातार दो घंटे हम दोनों ने चैट पर सवाल करते रहे
और जवाब देते रहे।
दोनों सही और ग़लत पर कापी में टिक मार्क लगाते रहे।
इस तरह दो अध्याय हम दोनों ने चैट पर ही हल कर लिया।
कोरोनावायरस की वजह से अभी दूरी बरतनी है।
तो ये सुगम तरीका है कि घर बैठे आनलाइन रहकर
चैट से पढाई कर लेते हैं।
यदि सही सूझ बूझ से काम लिया जाए तो क्या नहीं
हो सकता है। बस दिमाग दुरुस्त रखने है।
ताकि प्रश्न उत्तर का क्रम नहीं टूटे और
चैट पर पढ़ाई चलती रहे।
अभी तो हम दो ही हैं लेकिन जब हम दोनों आनलाइन
चैट की पढ़ाई में प्रशिक्षित हो जाएंगे तो दो तीन सखियों
को भी साथ योग कर लेंगे और फिर ग्रुप डिस्कशन
कर वाकिंग इंटरव्यू की तैयारी आरंभ कर देंगे।
धीरे-धीरे इस तरह हम लोग एक ग्रुप तैयार करेंगे तथा
आनलाइन चैट जो नहीं जानते हैं उनका मार्गदर्शन
करके चैट की पढ़ाई को और आगे बढ़ाएंगे।
ये प्रयास जरुर रंग लाएगा।