तुम वक़्त गुजारने का जरिया नहीं हो
तुम समझ सकते हो तो समझो ना
तुम कोई उलझन नहीं हो
तुम कोई नज़ारा नहीं हो जो मैं दिल बेहलाऊं
तुम कोई समुंदर नहीं हो जो मैं प्यास बुझाऊं
एक बात कहूं
तुम तो वो आखिरी सांस की तरह हो जिसके लिए ज़िन्दगी जीना चाहती है
तुम वो एहसास हो जिससे दिल सबसे छुप कर मुस्कुराना चाहता है
तुम महसूस कर रहे हो ना ???