लिस्ट में नाम
***********
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में
तीन सबसे भ्रष्ट
नेताओं के नाम लिखना था,
मैंने अपने अलावा
300 का नाम लिख डाला,
अगले दिन स्कूल गेट पर
मेरे निष्कासन की सूचना लगी थी।
सब हैरान परेशान थे
मेरे निष्कासन से हलकान थे,
मैंनें सभको समझाया,
मामला इतना भर है कि
मेरी लिस्ट में प्रिंसिपल का नाम
मेरे बाद जो आया था।
◆ सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित