Hindi Quote in Poem by Jamila Khatun

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आज गाँव के पनघट की गोरियां याद आ गईं।
पगडंडी पर गीत गातीं छोरियां याद आ गईं।।
शहर में तो कुछ पता ही नहीं चलता त्यौहारों का
मस्ती और प्यार में रंगी वो बचपन की होलियां याद आ गईं।
जहाँ रंग से कम अपनेपन से ज्यादा रंगते थे चेहरे।
गले मिलने से हो जाते थे आपसी रिश्ते और गहरे।
भंग मिठाई खाकर नाचती थी हुरियारों की टोली
रंग देते थे जमीं और आसमां भी गाँव के भोले लोग जो ठहरे।।

स्वरचित
जमीला खातून

Hindi Poem by Jamila Khatun : 111676757
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now