कितना क्षणिक और सरल होता है
प्रेम में पड़ जाना -
जात हैसियत धर्म से पहले
उसकी आँखों का काजल देखना भर।
और....
कितना मुश्किल होता है -
दो हथेलियों का
एक हाथ बन जाना।
त्रासदियां कभी कभी अख़बारों के किसी कोने में ख़बर बन छपती है -
"प्रेमी युगल की हत्या"
इससे बड़ी त्रासदी क्या होगी
इन ख़बरों को हम पढ़ते तक नहीं।
_________________________