Hindi Quote in Romance by Dr.Sarita

Romance quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

इंतजार

सज सवर के झुकी यह आंखें ,
दिल में भीतर क्यों ना झांके ।
आएगा आने वाला है एक दिन,
दुनिया की सारी तोड़ सलाखें ।
आजा वास्ता तुझे दूं ।
सारी खुशियां वार दूं ।

मेरी पुकार सुन के तु आजा आनेवाले,
तेरे बिना ये प्राण युं ही न जानेवाले,
आजा वास्ता तुझे दूं ।
सारी खुशियां वार दूं ।

इंतजार का पल ये मुझे लगता बैरन,
मन करता तुं उडके यहाँ आजा फौरन,
आजा वास्ता तुझे दूं ।
सारी खुशियां वार दूं ।

ऋत सारी बित गई बनके समय की धारा,
मेरी ये डूबती नाँव का एक तुही है सहारा,
आजा वास्ता तुझे दूं ।
सारी खुशियां वार दूं।

शामें-सुबह कई गई यह दामन छोड़के,
बिनती करू रब से यह खाली हाथ जोड़ के,
आजा वास्ता तुझे दूं ।
सारी खुशियां वार दूं।

                            -डॉ. सरिता (मानस)

Hindi Romance by Dr.Sarita : 111572125
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now