Hindi Quote in Thought by Ridj

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

यदि किसी टूटी हुई स्त्री ने आकर
तुम्हारे कंधे पर सर रख दिया हो
कभी चुपचाप
तो बेहिचक बताना सबको
कि संसार के सबसे
भरोसेमंद पुरुष हो तुम.........

यदि कोई रोता हुआ बच्चा
मुस्कुरा दिया हो अचानक
तुम्हे देख कर कभी
तो कह देना
कि संसार का सबसे
निश्छल चेहरा तुम्हारा है.........

यदि कोई परास्त पुरुष
तुम्हारे पुकारने पर आकर टूट गया हो
और बह गया हो
फूट फूट कर
तो कहना
कि संसार के सबसे
गहरे मित्र होने के पात्र हो तुम........

यदि तुम्हे नहीं सूझे कभी भी
कोई भी सवाल उसके लिए
जिसके प्रेम मे हो तुम
तो समझ लेना
कि संसार के सबसे
सच्चे प्रेमी हो तुम..........

यदि अपनी भूख से अधिक
एक दाना बेचैन कर दे तुम्हे
और तुम निकल पड़ो
उसके असली हकदार को ढूंढने
और ढूंढे बिना लौट न पाओ थाली पर..........

तो मनुष्यों मे सर्वाधिक
श्रेष्ठ मनुष्य कह देना अपने आपको
बेहिचक ....!!!!

Hindi Thought by Ridj : 111548957
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now