जय श्री कृष्ण 🙏गणेश चतुर्थी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ, जय हिन्द, हमारी आजादी की लड़ाई मे इसकी भी एक कथा है |
कथा बीते जीवन का पुनरवलोकन है, यह वह विधा है जो जीवन सुसंगठित रखने के लिए विचारो को एक आयाम देती है | कथा ने ही हमारी संस्कृति को सम्भाल रखा है | कथाये हमारे जीवन मे बेहतर मार्गदशन करती है | किन्तु आज के परिवेश मे जहाँ विचारो की स्वतंत्रता पथभ्रष्ट हो रही है वहाँ इसपर अंकुश लगाना आवश्यक है , हम सच्चाई दिखाने के नाम पर, उसी तरह का सामाजिक निर्माण कर रहे हैं | मेरे विचार से कथा मे केवल उन तत्थ्यो को स्थान देना चाहिए जो आने वाली पीढ़ी का चारित्रिक निर्माण कर सके ,उन्हें सही दिशा दे सके |
#कथा