Hindi Quote in Poem by Meenakshi Dikshit

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सब कुछ एकदम वैसा ही है
कुछ भी नहीं बदला ...
हम कहते रहते हैं,
तुम सुनते रहते हो.
हम उलझ जाते हैं,
तुम सुलझा देते हो.
तुम चाह लेते हो,
हम कर देते हैं.
हम बिखरने लगते हैं,
तुम संभाल लेते हो.
यूँ ही हर दिन हर पल
साथ साथ बीतता है,
हमेशा की तरह...
बस एक छटपटाहट सी होती है
जब हम शरारत से,
तुम्हारे सलीकेदार बाल,
अपनी उँगलियों से बिगाड़ नहीं पाते..
लेकिन, कोई बात नहीं
तुम भी तो, अपने हाथ
हमारे काँधे पर नहीं रख पाते...
ये बात ध्यान में आते ही
हमारी छटपटाहट साझी हो जाती है
और हमारे बीच सब कुछ
एक-रस हो जाता है
जैसा हमेशा था
साझा, न हमारा न तुम्हारा
और हम फिर ...
अगले पल साथ जीने लगते हैं....

Hindi Poem by Meenakshi Dikshit : 111547480
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now