Quotes by Meenakshi Dikshit in Bitesapp read free

Meenakshi Dikshit

Meenakshi Dikshit Matrubharti Verified

@mymeenakshigmailcom
(33)

मैं यशोधरा,
कर्तव्य ही बुद्धत्व
यही निर्वाण

#बुद्ध_पूर्णिमा

#हाइकु_प्रयास

हाइकु_मालिका

सिलती थी मां,
करके नाप-जोख,
मेरे कपड़े।

तन्मयता से,
उकेर कर फूल,
सजाती फ्रॉक।

कभी ट्यूनिक,
तो कभी स्कर्ट टॉप,
कारीगर मां।

सब पूछते,
कहाँ से बनवाए,
किसने सिले?

मां ने बनाए,
प्यार का अभिमान,
छलक आता।

बरसों हुए,
वो सुंदर कपड़े,
नहीं मिलते।

डिज़ाइनर,
न हो मां, जानती है,
सजाना मुझे।

#मां #मातृ_दिवस #mothersday2021

Read More

नासै रोग हरै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा 🙏🙏

मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतम् शरणं प्रपद्ये।।

सभी मित्रों को #हनुमान_जयंती की शुभकामनाएं 🙏🙏

Read More

जिनको पढ़कर लिखना सीखा, जिनको पढ़कर साहित्य की समझ आयी, जिन्होंने हिंदी साहित्य को मार्क्सवाद की छाया से बाहर निकालने का काम किया, ऐसे परम श्रद्धेय, मेरे आदर्श लेखक #नरेंद्र_कोहली जिन्होंने राम कथा और कृष्ण कथा को चिंतन के नए धरातल पर रचा...😢😢😢😢😢 अंतिम प्रणाम स्वीकार करें।

ॐ शांति🙏🙏🙏 #तोड़ो_कारा_तोड़ो

Read More

राधा के रूठने पर कृष्ण की होली - #हाइकु_मालिका (भाग 1)

ढूंढें माधव
कहाँ छिपी राधिका
हो कैसे होली।

आयीं गोपिका
हैं ग्वाल बाल सब
दिखे न राधा

भरे नयन
चितवैं इत उत
ना खेलें होली

कदम्ब तले
हैं चिंतातुर खड़े
ना भाए होली

Read More

करे श्रृंगार
प्रीत रंग मन का
छलके होली

जीवन देते,
कर गरलपान,
हे नीलकंठ ।

दुख हरते,
जगती हरषाती,
हे महादेव।

संग भवानी,
मोहक छवि न्यारी,
हे रामनाथ।

शिव प्रसन्न
जलधार धतूरा,
हे भोलेनाथ।

करें संहार,
जो अनादि अनंत
हे महाकाल।

#हर_हर_महादेव
#महाशिवरात्रि

Read More
epost thumb

सभी मित्रों को सस्नेह जिन्होंने #विश्व_महिला_दिवस पर लिखने का आग्रह किया था। पूरी कविता कुछ दिनों में पोस्ट करूंगी 🙏🙏🙏

Read More
epost thumb

प्रीत गागर
अबकी उलीचना
रंगभरी में

आओ माधव
तनिक पास बैठो
फागुन जी लें