#भोळे
भोले भाले तेरे दो नयन
डूब गया इसमें मेरा मन
न रही सुध तन की
बरबस तेरी ओर ही
खींचा जाये ये मन
इन नयनों की काली रेखा में
अपनी जीवन रेखा पाये
कितना सच्चापन ,कितना भोलापन
इन नयनों में समाये
लाज और प्रेम की लाली से
बरबस ही लजाये
इन नयनों के भोलेपन ने
मुझे अपना लियो बनाय।।।