Hindi Quote in Thought by Ruchi Dixit

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जय श्री कृष्ण 🙏मातृभारती एवं सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ 🙏 जय हिन्द,जय भारत 🙏

हम सभी के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है |
सोचिये जरा आजादी के पूर्व यदि हमारा जन्म हुआ होता, कैसी होती हमारी ज़िन्दगी | हम मातृभारती पर होते क्या ? या यह मातृभारती ही होती ? हमारे ही देश मे हमे ही विचारो की अभिव्यक्ति की अधिकार नही था | आज जब हम सबकुछ कह सकने मे सक्षम है, तो सदुपयोग के साथ - साथ इसका दुरूपयोग भी होने लगा है | हम उस मातृभूमि के वंशज है ,जहाँ विचारो मे श्रेष्ठता, प्राणी मात्र से प्रेम, अहिंसा व परोपकार जैसे भाव विरासत मे मिले है | अब हमारा कर्तव्य इसे सहेज कर रखना और इसे दूसरी पीढ़ी को सौप देना | विकास और आधुनिकता के नाम पर हम जितना विकृत अवस्था को प्राप्त होंगे हमारी पीढ़ियाँ भी उसी का अनुसरण करती जायेंगी | महल, भवन,कलाकृतियाँ इन सबकी एक मियाद है, इन्हें हवा, पानी, मिट्टी ही एक दिन अपने अन्दर समेट लेंगे, किन्तु हमे विरासत मे मिले संस्कार जिसने पूरी दुनिया मे सभ्यता की अपनी पहली ईंट रखी, वह केवल हमारी अनदेखी व अंधा अनुकरण से ही समाप्त होगी | तो आईये हम सब मिलकर अपनी संस्कृति, संस्कार और वेदो की इस विरासत को बचाने का प्रयास करें| एक बार फिर आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | जय हिन्द, जय भारत, जय भारतीय |
#विरासत

Hindi Thought by Ruchi Dixit : 111542008
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now