#होंठ
ये होंठ ही हैं,जो कमाल करते हैं
कभी प्यार करते हैं ,
तो कभी बबाल करते हैं
छू लें जो प्रेमी के गालों को
तो इश्क बेहिसाब करते हैं
जब संतान के माथे पर होते हैं
तो परवाह लाजबाब करते हैं
गर हो होंठ प्रेयसी के
तो ये जीने नहीं देते
और यदि बन जाएं माँ के
तो दर्द का इलाज करते हैं
ये होंठ ही हैं ,जो कमाल करते हैं
कभी प्यार करते हैं ,
तो कभी बबाल करते हैं।।।