कोई और न आया मेरी ज़िंदगी में एक तेरे आने के बाद
इस दिल को कोई और न भाया एक तुझे चाहने के बाद
धड़कनो ने न कोई गीत गाया तेरा नाम गुनगुनाने के बाद
चैन से एक पल सो न पाए तुझसे प्यार जताने के बाद
दुआओ में कुछ और भी मांग लेते ये याद ही न रहा
कब तेरी खुशी माँगने लगे हर बार सिर झुकाने के बाद..!