*इन बातों का रखें ध्यान*
- राखी बांधते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि वो टूटी या खंडित ना हुई हो, ऐसी राखी अशुभ मानी जाती है।
- टूटी हुई राखी को जोड़कर या ठीक करके भी नहीं बांधना चाहिए।
- कभी भी बाई की कलाई पर काले रंग के धागे या मोतियों वाली राखी नहीं बांधनी चाहिए।
- राखी खरीदते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि उसमें कोई अशुभ निशान या आकृति ना बनी हो।
- चीनी राखियों में भी कई बार ऐसी चीजों का इस्तेमाल हो जाता है जो शास्त्रों के अनुसार सही नहीं होता, ऐसे में इन राखियों से बचें।
- अपने भाई की कलाई पर ऐसी राखी कतई ना बांधे जिनमें कोई धारदार हथियार बना हो।
- भगवानों की तस्वीर वाली राखियां भी ना बांधे।
- भाई की कलाई के लिए लोहे के उपयगो वाली राखियांलेने से भी बचें।
*यह राखी होती है सर्वश्रेष्ठ*
हर बहन चाहती है कि उसके भाई के यश, और मान सम्मान में बढ़ोतरी हो। ऐसे में रेशम के धागे से बनी राखी सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। ज्योतिर्विदों का कहना है कि इससे भाई के यश में वृद्धि होती है।