राखी बांधने से पहले बहनें रखें इस बात का ध्यान
अपने भाई को राखी बांधने से पहले बहनों को कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिये। बहनें इस दिन अपने भाई को नारियल का सूखा गोला ना देते हुए पानी वाला श्रीफल दें। यही शुभ माना जाता है। राखी के दूसरे दिन भुजरियां पर्व मनाया जाता है और परिवार के लोग आपस में भुजरियां देकर मिलते हैं और बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं।