Happy Raksha Bandhan 2020: भाई और बहन के पवित्र रिश्ते और उनके प्रेम की डोर का दिन है रक्षाबंधन। राखी के इस नाजुक से धागे से भाई-बहन के दिल जुड़े होते हैं। हर साल सावन माह की पूर्णिमा पर पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों में भी इस त्योहार का काफी महत्व है। इस बार रक्षाबंधन का यही पवित्र त्योहार 3 अगस्त रविवार को है। इस साल रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ संयोग बन रहा है। रक्षाबंधन पर ऐसा शुभ संयोग 29 साल बाद आया है। साथ ही इस साल भद्रा और ग्रहण का साया भी रक्षाबंधन पर नहीं पड़ रहा है।
हालांकि, साल के इस सबसे अहम दिन कई भाई-बहन एक दूसरे से ना मिल पाएं क्योंकि कोरोना काल के कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रोक लगी हुई है और ऐसे में हर भाई अपनी बहन और हर बहन अपने भाई तक नहीं पहुंच पाएंगे। हालांकि, उनके पास वीडियो कॉल के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ने का मौका है। इस खास मौके पर हम भी आपके लिए लेकर आए हैं Raksha Bandhan Wishes, Message, Shayari, WhatsApp Status जिनकी मदद से आप अपने भाई या बहन ही नहीं बल्कि आप अपने रिश्तेदारों को भी इस खास दिन की अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दे सकते हैं।
बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता,