कौन हूँ मैं..??
एक शरीर के सिवाय,
इस खोल के भीतर,
आखिर कौन हूँ मैं,
मेरा नाम,
किसी और का दिया हूँ,
एक काम किसी और के लिए,
मेरा अपना क्या..
जिस पर अधिकार जमा सकूँ,
भीड़ के होते हुए भी अकेला हूँ मैं,
आखिर कौन हूँ मैं,
शरीर के लिहाफ में छुपा हुआ,
कौन हूँ मैं....???
करुनेश कंचन