लड़कियों के पैरों में पायल पहना,
उन्हें हमेशा के लिए बंधन में बांध दिया जाता है
जिस प्रकार एक पागल को जंजीरों से बांधा जाता है
वो उससे मुक्त होना चाहती हैं,
वो चिल्लाती हैं,शोर करती है
लेकिन उस पायल के घुंघुरू की आवाज़ से
उनकी आवाज़ दब जाती है
और वो हमेशा के लिए बंध जाती हैं,,,,