बारह महिने चलकर आया
मेरा जन्मदिन जल्दी आया,
हाथी घोड़े साथ में लाया
टुकटुक चलकर जल्दी आया,
जय हो,जय हो ये जन्मदिन
जय हो ,जय हो यह जीवन।
आकाश सा टिमटिम देखा
हिमगिरि से ऊँचा पहुंचा,
गंगा-यमुना सा पावन होता
बारह महिने चलकर आता,
जय हो,जय हो ये जन्मदिन
जय हो ,जय हो यह जीवन।
**बच्चों के लिए
**महेश रौतेला