Hindi Quote in Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

शुभस्य शीघ्रम् का पाठ है प्रचलित , फिर मन क्यों समझ न पाता
आज का कल और कल का परसों , अपना काम है टलता जाता
काम जहां था वहीं पर होता , मन अपना ठहर न पाता
वर्षों पहले कहा कबीरा , मन अब भी है वो गाता
कथनी - करनी का अंतर अब भी , अपना मन समझ न पाता
बिना विचारे शीघ्रता जो करता , वो शैतान की पदवी पाता
हम चाहें सफलता काम की यदि , तन - मन अर्पित किया जाता
ईमान कर्म और भाव शुद्ध हो , और संशय मन नहीं रह जाता
कर्म को पूजा मान किया यदि , फल निश्चय ही वो पाता
हर अच्छे काम में देरी करके , आदमी असफलता को है बुलाता
मन से निर्बल होता है वह , आलस को भी है वो छुपाता
दुनिया क्यों बढ़ गई उससे आगे , कभी भी समझ न पाता
यथा युक्ति अपनाकर हम , बढ़ सकते हैं जीवन में
लाभ - हानि सोचकर सोचें , कोई दोष न पनपे मन में


#शीघ्र

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111466082
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now