Hindi Quote in Thought by Roopanjali singh parmar

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सुनो..
वो जब तुमने मुझसे कह दिया था ना, की अब कभी नहीं मिलेंगे.. तो मैं उस वक़्त खामोशी से तुम्हारी बात मानकर चली गई थी।
मगर आज..
मगर आज वापस आई हूँ क्योंकि हमेशा के लिए जाना चाहती हूँ..।
लेकिन बस थोड़ी देर, क्या तुम्हें जी भरकर देख सकती हूँ..??
वो दरअसल क्या है ना.. मुझसे हमेशा कुछ ना कुछ छूट जाता है। आज सबकुछ लौटाकर ले जाना है मुझे..
ये यकीन ले जाना है कि तुम आज भी सिर्फ मुझसे मोहब्बत करते हो, और साथ ही वो जो मेरा दिल, तुम्हारा होकर यहीं रह गया है, वो भी वापस ले जाना है मुझे..
तुम्हारा वो खूबसूरत स्पर्श भी तुम वापस ले लो, वो जब-जब मेरी रूह छूता है तो मैं बेचैन हो उठती हूँ..
सुनो..
क्या आख़िरी बार तुम्हारे गले लग सकती हूँ..??
क्या पता फिर मुलाक़ात ही ना हो,,
तुम्हें आज वैसे ही महसूस करना चाहती हूँ, जैसा पहली बार तुम्हारे गले लगने पर महसूस किया था।
#roopkibaatein #roopanjalisinghparmar #roop #रूपकीबातें

Hindi Thought by Roopanjali singh parmar : 111465327
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now