Hindi Quote in Poem by महेश रौतेला

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

शहर आदमी के साथ
जीता और मरता है।
दादी कहती है
उसके ज़माने में
ऐसा-ऐसा होता था।
माँ कहती है
उसके समय में
नदी यहाँ तक बहती थी।
लोग कहते हैं
उन्होंने घना जंगल देखा था,
ठेकेदार बोलता है
उसने अनगिनत अवैध कटान किया है।
बड़े सोचते हैं
उनके समय पढ़ाई अच्छी होती थी,
किसान कहता है
पहले बारिश समय से बरसती थी।
हम सोचते हैं
तब मधुर संगीत बजता था
प्यार दिखाई देता था,
और आदमी मुर्दा ही नहीं
क्रांतिकारी भी होता है।

07-06-2017

**महेश रौतेला

Hindi Poem by महेश रौतेला : 111464705
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now