प्यास की कीमत प्यासा ही जाने
धन की कीमत निर्धन ही माने
सांस की कीमत ज़िन्दगी से पूछो
मौत कीमती या जीबन खुद ही सोचो
सिन्दूर की कीमत बेबा ने मानी
वक़्त की कीमत असफल ब्यक्ति ने जानी
बसेरा की कीमत बंजारे बताये
शिक्षा की कीमत मुर्ख को सताए
बरसात की कीमत किसान से पूछो
ओवर टाइम की कीमत मज़दूर से पूछो
vote की कीमत उम्मीदवार से पूछो
जनता की कीमत सरकार से पूछो
नौकरी की कीमत बेरोजगार से पूछो
उपर वाले की भी अजब गज़ब इशारे
जिसके पास जो ना हो उसकी कीमत वही स्वीकारे |||||