मैं प्रेम में पड़ा एक मामूली लड़का हूं
मुझे नहीं चाहिये ये चाँद
ये तारे, और ना आसमां के टुकड़े
मैं तुम्हारे प्रेम में बस इतना चाहता हूँ की
मुझे वो हक़ रहे अंत तक
अपने बटुवे में तस्वीर रखने का
तुम्हारे हाथो से किसी पेड़ पर
मन्नत के धागे मेरे नाम के बांधे जाने का !!