Hindi Quote in Poem by Mukteshwar Prasad Singh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सोशल डिस्टेंसिंग की बारबार अपील,
फिर भी लोगों द्वारा उल्लंघन कर लगती भीड़।
क्या प्रशासन ही जिम्मेवारी निभाएं ?
लाॅकडाउन में पब्लिक सिर्फ इतराएं।
डिस्टेंसिंग बताने,मास्क और सेनिटाइजर लगाने,
मेडिकल टीम और प्रशासन घर घर जाएं,
पर हम उनकी सलाहों की खिल्ली उड़ाएं।
आप अपनी जान की हिफाज़त करने क्यों नहीं सामने आएं।
सजग नागरिक सरकारी निर्देशों और उपायों की खामियां ना गिनाएं,
अपनी सुरक्षा आप करें
और कोविड से खुद को बचाएं।
जान है तो जहान है,लाॅकडाउन में अपनी जान बचाएं,
और सरकारी तंत्र के संग कदम बढाएं।

मुक्तेश्वर सिंह
अध्यक्ष, अभालेस,सहरसा।

Hindi Poem by Mukteshwar Prasad Singh : 111452822
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now