कया लिखूं ?
जीत लिखूं या हार,
इकरार लिखूं या इनकार ,
या लिखदूं अंतर्मन का उफान लेता ज्वार ||
दोस्त का बिश्वासघात लिखूं
या दुश्मन का अप्रत्याशित प्यार ||
सावन का पतझड़ लिखूं या
लिखदूं बसंत बाहार,
आराध्य लिखूं या आराधना
चिंता लिखूं या चिंतन
आत्मज्ञान या अभिमान |||
उदास चेहरे की बिरानीयत लिखूं
या गुमसुम आंखों का सोर लिखूं
श्रृंगार लिखूं या यलगार,
गीत लिखूं, गजल लिखूं
तुम ही बताओ में कया लिखूं ??