हम करें कोई काम, सदा परिणाम आना चाहिए
सफल हों या न हों , प्रयास अर्थपूर्ण होना चाहिए
हम ये कहते नहीं सफल हों, हर एक कोशिश पर
कर्तव्य है वस में हमारे, फल है उसकी किरपा पर
ध्येय हो पावन हमारा, मन साफ होना चाहिए
कर के अपने को समर्पित, निश्चिंत होना चाहिए
वक़्त करता है वफ़ा , यदि समय का सम्मान हो
ईमान हो यदि साथ में, और सच्चाई का मान हो
फिर रोक सकता है नहीं, कोई हो जीवन की बाधा
है मजाल किसकी जो रोके, जिसने ईश्वर को है साधा
जीवन की हर सांस का , उपयोग होना चाहिए
अनमोल है ये जिंदगी, अर्थपूर्ण होना चाहिए