किस्मत में किसकी क्या लिखा है
भाग्य ने किस को क्या दिया है
होनी ने किस को कब बख्शा है
तक़दीर में किसके क्या रखा है
विधि से किसने क्या पाया है
नियति से किसने क्या खोया है
सितारा किस का कब चमका है
नसीब किसी को ले डूबा है
मुक़द्दर से ज्यादा किसे मिला है
प्रारब्ध से जो मिला बहुत है
अदृष्ट का किस ने देखा खेल ?
=किस्मत ,भाग्य ,होनी ,तक़दीर,विधि ,नियति ,सितारा ,नसीब , मुक़द्दर , प्रारब्ध , अदृष्ट
#Luck