जीवन के दूसरे छोर तक,
फैली उदासी में,
तुम्हारी भुवनमोहिनी मुस्कान,
#प्रकाश की किरण सी है।
आँसुओं के खारे जल में
डूबी आंखों में, तुम्हारी छवि,
#प्रकाश की किरण सी है।
दुःख के गहरे सागर में डूबे,
विचलित मन में,
तुम्हारी स्नेहिल स्मृति
#प्रकाश की किरण सी है।
तुम हो, तो #प्रकाश है #कृष्ण