देख जरा आकर
बालम ओ साजन
क्या से क्या हो गई
तेरे प्यार मे जोगन
सारे शहर मे अब किस्सा ये आम है
सबकी ज़ुबाँ पर मुझ पगली का नाम है
कोई कहता है पागल मुझे
कोई कहता है अभागन
क्या से क्या हो गई
तेरे प्यार मे जोगन
प्रेम संदेश कोई भेज तू वँहा से
लग जाए ताला यँहा सबकी ज़ुबाँ पे
मुझे जग राधा कहे के मीरा
ये तुझपे निर्भर है मोहन
क्या से क्या हो गई
तेरे प्यार मे जोगन
हो सकता है तेरी होगी कोई मजबूरी
बिन मेरे तेरी भी है जिंदगी अधूरी
इस यकीन पर टिका है
मेरा सारा ये जीवन
क्या से क्या हो गई
तेरे प्यार मे जोगन
Sagar...✍️