#प्रकाश
खुल जाएंगे सब राज
जब होगा ज्ञानप्रकाश
कौनसा अंधेरा,
कैसी काली रात
खुल जाएंगे सब राज
जब होगा ज्ञानप्रकाश
सासों पर ध्यान दे
खुद को सम्मान दे
कारण को समझ
मन से काम ले
तू ही खुद का दिपक
तू ही राघव तू ही राम
खुल जाएंगे सब राज
जब होगा ज्ञानप्रकाश
झूट की आयु कम
राहो मे तोड़े दम
जग मे सब छोटा
सबसे बड़ा है मन
बस आशा और उम्मीद
जगाने भर का अवकाश
खुल जाएंगे सब राज
जब होगा ज्ञानप्रकाश
Sagar...✍️