Hindi Quote in Poem by DrPranava Bharti

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

# curious 
जिज्ञासा का अंत कभी न जिज्ञासा न हो संतुष्ट 
मानव-मन भर जिज्ञासा से नहीं कभी होता है तुष्ट  
सदा डोलता इधर -उधर ढोता साँसों की गठरी 
अंत समय तक नहीं समझता सही कौनसी है पटरी  
जान सकें यदि हम सब कुछ तो ईश समझ लें अपने को 
अहं भाव में मचले मनवा तोड़ें सब संबंधों को 
चार दिनों के जीवन में भ्र्ष्ट न कर दें सपने को
 जीवन तो एक सपना ही है इसे समझना ही होगा 
आँसू पोंछ सकें हम  सबके हमें  संभलना  ही होगा | 
आज जहाँ हम खड़े हुए हैं वह क़तार हम सबकी है 
सभी स्वस्थ और रहें सुरक्षित  यही  कामना सबकी है |  

Hindi Poem by DrPranava Bharti : 111411676
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now