Hindi Quote in Poem by Meenakshi Singh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मिले थे पिछली दफा जब हम - तुम
हमारी आखिरी वो मुलाक़ात
अंगारों सी दहकती तेरी आँखें
अब भी जेहन में तरोताजा है
तुमने कहा था
मर चुके तुम मेरे लिए
मर चुका मेरा हृदय-स्पंदन तुम्हारे लिए
नहीं जानती वो सब सच था
या मुझे जीने का बहाना देने की
एक कोशिश मात्र थी तुम्हारी
भावनाएँ कभी मरती नहीं
लाख सितम करे जमाना
संवेदनाएँ कभी दबती नहीं
बदलती है बस अपना रूप
दिल में सदा रहता है प्रेम का सैलाब
रूपान्तरित होकर किसी न किसी रूप में
मौजूद होता है हमारे अंदर
कभी क्रोध बनकर
तो कभी नफरत के रूप में..
प्रेम सदा सजीव रहता है..!!
#मुलाक़ात

Hindi Poem by Meenakshi Singh : 111394228
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now