Hindi Quote in Poem by Armin Dutia Motashaw

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

काला साया

एक काला साया प्रवेश कर गया, उसके हसते खेलते घरमे ।

पता नहीं चला किसीको तब, क्यों की था वो एक दुल्हन के बेस् में

उस बेटे के लिए तो यह कहावत सच निकली; "शादी या बरबादी"

बस कुछ दिनों में ही छीन गई उस हसते खेलते घरकी आबादी ।

दूल्हे को पूरे वश में कर लिया; फिर आयी देवरों की बारी ।

ननंद और सास को पहले अलग कर दिया पती से;
बारी बारी;

फिर देवरों पे लगाया निशान; कोशिश रही लगातार जारी ।

कुछ सालोमें, पती को बना दिया गुलाम; हार बिचारे ने मानी

सब हार गए, बिल्कुल अकेला बिचारा हो गया, नगरी थी अनजानी

दूर कहीं जा के खो गया; मां ने प्राण त्यागे, बहन राखी न बांध पाई ।

काले साये ने उनकी हसी खुशी सब छीन ली; संग उसके वो कालिख लाई ।

दुल्हन के रुप में, खुशी खुशी आया; और फिर, सिर्फ दर्द लाया ।

दुआ कीजिए, कभी कोई घर में आए न ऐसा काला साया ।

Armin Dutia Motashaw

Hindi Poem by Armin Dutia Motashaw : 111248943
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now