स्वतंत्रता दिवस का सवेरा आया,
उत्साह , उमंग का अवसर लाया।
खेतो में हरियाली छायी,
बादलों ने स्वेत रेखा बनाई,
गगन में केसरिया छाया,
प्रकृति ने भी तिरंगा बनाया,
.........स्वतंत्रता दिवस का सवेरा आया
पंछी की गूंज से डाली डोली,
ऊर्जा से भारत की नारी बोली,
बेटीयो ने भी देश को गर्व दिलाया,
........उत्साह , उमंग का अवसर लाया
विविधता में एकता आई,
होली दिवाली सबने मिलके बनाई,
जोश नया मिलकर लाया,
........उत्साह , उमंग का अवसर लाया
सबसे प्यारा , सबसे न्यारा,
कितना सुंदर देश हमारा,
गीत नया चिड़ियों ने गाया,
....उत्साह , उमंग का अवसर लाया
स्वतंत्रता दिवस का सवेरा आया,
उत्साह , उमंग का अवसर लाया।।
------- Amit Vadgama "Atal"
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।।??