Hindi Quote in Microfiction by Neelima Sharma

Microfiction quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

बोल भी इब !!!"
सुनसान भोपा रोड पर लड़के ने हाथ से लड़की की चलती सायकिल रोक ली |

"ए छोरी !! माण ले म्हारी बात . एक भी लुगाई ना मेरे घर में ... माँ को गुज़रे एक बरस हो लिया . तेरे आने से उजाला हो जावेगा
रोटी भी गरम मिलन लगेगी सबको ... तन्ने सब सुख दूंगा कपडा गहना सब ... यो मत समझ की मैं आवारा छोरा और तेरे पीछे प्रेम की खातिर भाग रा मेरे तो इब्बी पढने के दिन ..बस बापू /भाई को रोटी मिलती रवे टेम से तो मैं बेफिक्र होके सहर जाऊ पढने .
.बोल भी इब "

"तो सुन मेरी भी बात!!!!मेरे बापू को मरे ५ साल हो लिय अपने बापू को भेज मेरी माँ पे चादर डाल दे ....उन दोनों का बुडापा भी कटेगा और थारे घर गरम रोटी भी पकेगी . और मैं भी आ जाओंगी थारे घर .. थारी बहन बनके राखी पर दे दियो यो कपडे गहने सब .......
बोल भी इब !!

#मोरलस्टोरीज़ #Moralstories #competitions

Hindi Microfiction by Neelima Sharma : 111121437
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now