Hindi Quote in Motivational by Ravi kumar bhatt

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

बेटियाँ

ये घर तेरा नहीं है
पति का घर ही है तेरा घर
कहकर ये
बेटियों को पराया कर देते है हम

चली जा अपने पिता के घर
ये घर तेरा नहीं
बोलकर सात फेरे भूल जाते है हम

अकेले घर से बाहर नहीं जाना
लड़की समझ कर
अबला बना देते है हम

इसके बस की नहीं है आखिर
लड़की ही तो है
क्या कर पायेगी
जानकर कमज़ोर बना देते है हम

कैसे बन पायेगी बेटियाँ
हिम्मत वाली
उनकी हिम्मत तो खुद तोड़ देते है हम!!

Hindi Motivational by Ravi kumar bhatt : 111084161
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now