Hindi Quote in Shayri by Shankar Singh Sen Nilay

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Kavyotsav इक चप्पल
माँ ! ला दो न इक चप्पल मुझको।
मेरी सहेली मुझे चिढ़ाती,
रोज़ पहनकर काम में जाती।
ठण्डी मेरी पाँव में लगती,
जैसे चाटा गाल पे मारती।
गन्दे मेरे पाँव हो जाते,
रोज़ गेट पर साहब मुझको,
धुलकर पैर आने को कहते।
ठण्डा मौसम, ठण्डा पानी,
पाँव मेरे सुई चुभोती।
साहब का आँगन लम्बा-चौड़ा,
जैसे जमा हो वहाँ बरफ़ का गोला।
कैसे बुहारती, मैं ही जानू।
माँ ! ला दो न इक चप्पल मुझको।
(माँ मुस्कुराकर) बिटिया! इक चप्पल से करोगी क्या तुम?
चप्पल दो के लिए पैसे तो हों,
जितनी तुम देती हो, मैं कमाती हूँ,
इस महँगाई में किसी तरह,
रोटी ही जुटा पाती हूँ।
इस महीने काट लो बिटिया,
अगले महीने ला दूँगी।
Contd.

Hindi Shayri by Shankar Singh Sen Nilay : 111034769
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now