Hindi Quote in Shayri by Manju Gupta

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

प्रेम
कविता
महापुरुषों ने मानव प्रेम को
जीवन का मूल तत्व माना
दिया प्रेम जड़ - चेतन , मानव को
विश्व प्रेम सबने जाना .

खुदा के बंदे ये
खुदा इनमें रहता
करे जो प्यार इन्हें
खुदा उसे मिलता .
प्रेम कई स्वरूप का
अंत होता एक
पाओ इसके रूप को
दिल बनता नेक .

प्रीति की यही पहचान
दो रंग हो जाते एक रंग
हल्दी - चूना संग
बन जाता एक लाल रंग
पोथी हम सबने पढ़ी
पर ढाई अक्षर प्रेम का
जीवन में उतारना
होता कठिन भाव
दिल अगर इसे समझ ले
जग में फिर न हो
प्रेम अभाव
प्रेम पीड़ा हरता
कुल , जग को तार देता
अपने - पराए के भेदों से ऊपर उठ जाता .

प्रेम के गुण गाए सबने
एकरसता होती वहाँ
शबरी के झूठे बेर खाए राम ने
समरसता हुई वहाँ .
प्रेम में होती विशालता
क्षेत्र , काल , सीमा नहीं होती बाधक
अपनेपन से भर कर
आनन्द लेता साधक . .
जहाँ होता है प्रेम
वहाँ सेवा साथ रहती
जहाँ नहीं होता प्यार
वहाँ ममता दूर रहती .

हर धर्म ने इसे अवतार कहा
माना ईश का सार
सबने इसे प्रेम , इश्क ,मोहब्बत , स्नेह कहा
बसाओ इसमें संसार .
मंजु गुप्ता
वाशी

Hindi Shayri by Manju Gupta : 111033325
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now