बस यादें रह गई हैं
बस यादें रह गई हैं उन पलों की,
जो हमने तुम्हारे संग जिए थे।
अब हमें जाना पड़ा इतनी दूर,
जहाँ जाना नहीं था हमें।
हम जाते-जाते बहुत दूर चले गए,
मगर दिल वहीं ठहर गया,
जहाँ कभी तुम्हारे साथ
हमने अपना हर पल जिया था।
सोचा नहीं था यूँ बिछड़ना पड़ेगा,
न चाहा था तुमसे दूर जाना।
पर वक्त हमें वहाँ ले आया,
जहाँ जाना नहीं था हमें।
अब न वो पल हैं, न वो साथ है,
बस तुम्हारी यादों का एहसास है।
हम बहुत दूर आ चुके हैं तुमसे,
मगर दिल में आज भी
तुम्हारा ही नाम बाकी है। ❤️