🌸जरा सोचिए🌸
जरा मौसम की अदा देखिए,
जरा सोचिए और सदा देखिए।
भर के आँखों में तुझे, ताउम्र गुज़ार लूँ,
जरा आँखों की वफ़ा देखिए,
जरा सोचिए और सदा देखिए।
फूल ही फूल बिछाए हैं कदमों में तेरे,
जरा मोहब्बत की शमां देखिए,
जरा सोचिए और सदा देखिए।
मुद्दतों बाद मिले हो, आओ ठहर जाओ,
जरा दिल की रज़ा देखिए,
जरा सोचिए और सदा देखिए।
हो तुझे मुबारक़, तेरी मोहब्बत जो बख्शी,
जरा दिल की दुआ देखिए,
जरा सोचिए और सदा देखिए।
✍️बेनी सागर