“लोग”

गले लगाकर गला काटते हैं लोग,
दुआएँ भी अब फायदा देख कर बाँटते हैं लोग…

रोने वालों को यहाँ रुलाया जाता है,
और हँसने वालों को खुशियाँ बाँटते हैं लोग…

फकीरों के लिए कौड़ी भी नहीं बची,
रईसों को तोहफे बाँटते हैं लोग…

गिराकर दूसरों को खुद बढ़ने के लिए,
मंदिरों में मन्नतें माँगते हैं लोग…

सच्चाई का दिखाना यहाँ जुर्म बन गया है,
झूठ बोल कर इज्जत कमाते हैं लोग…

अपना मतलब निकल जाए जहाँ से,
वही रिश्ते पल में भूल जाते हैं लोग…
प्राची गुर्जर….

Hindi Poem by prachi Gurjar : 112031846
Vijay 2 week ago

यही है आज के जीवन की सच्चाई

prachi Gurjar 4 month ago

सत्य वचन। स्वार्थ के आगे रिश्ते भी छोटे पड़ जाते हैं दिल से धन्यवाद 🙏🏻

shekhar kharadi Idriya 4 month ago

कलयुग के वक्त में मनुष्यों के दिखावी, बनावटी, सजावटी रिश्तों का उपर छल्ली कारोबार, बर्ताव, स्वभाव व गुणों में गिरगिट की तरह बदलते व्यवहार में स्वार्थीपन तथा अच्छाई के मुखौटे के नाम पर छल-कपट का ढोंग का झूठा पाखंड इत्यादि वास्तविकता से अवगत कराती प्रस्तुति...

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now