💫"निस्वार्थ प्यार”💫
मैं दूर हूँ, पर मेरा दिल हमेशा उसके पास है,
हर खुशी में उसकी मुस्कान मेरी राहत है।
कभी पास नहीं, कभी साथ नहीं, पर प्यार वही है,
जो दूर रहकर भी उसकी खुशियों का ख्याल रखता है।
कृष्णा ने सिखाया था मुझे,
कि प्यार का अर्थ बस अपने लिए नहीं,
बल्कि उस व्यक्ति की खुशी में जीना है,
उसकी मुस्कान को अपनी प्राथमिकता बनाना है। 💛
by piyu 7soul