Quotes by Kajal Soam in Bitesapp read free

Kajal Soam

Kajal Soam

@vanshsingh118873
(3.1k)

कभी-कभी Ham anjane Mein kuchh aisi chijen banate hain jiska hamen nahin pata hota Jaise Maine pahli bar kalakari

life is not for waste live how you want

epost thumb

shayad hi panktiyan kuchh kahati hai ya jindagi ka kuchh sachh baya karti hai

epost thumb

life give us message don't blame it

फैसला
जिंदगी की इस आपाधापी में,
फैसला हर मोड़ पर मुश्किल होता है।
दौड़ती-भागती सांसों के बीच,
रास्तों को चुनना ही पड़ता है।
हां, कभी सहमकर रुकना पड़ता है,
तो कभी सीना तानकर आगे बढ़ना पड़ता है।
बने-बनाये रास्तों को छोड़कर,
एक अनजानी राह पर मुड़ना पड़ता है।
आगे बढ़ें या पीछे लौट जाएं,
कदम उठाओ तो कुछ छूट ही जाता है।
जो पीछे छूट गया, वो भी फैसला था,
जो साथ चला, वो भी एक चुनाव है।
गले लगाकर उन छूटती हुई चीजों को,
सहेजकर उन सब तल्ख बातों को,
जो कभी सीने में दर्द बनकर चुभी थीं,
आज वही हौसला बनकर मुस्कुराती हैं।
दर्द जब गुजर जाता है वक्त की छलनी से,
तो कल की वही कसक, आज की खुशी बन जाती है।
फैसला सही या गलत नहीं होता,
बस हर फैसला जिंदगी को नया आयाम दे जाता है।
#HindiPoetry
#PoetryOfInstagram
#HindiWriters
#PoetsOfIndia
#WritersOfIndia
#HindiLiterature
#LifeQuotesHindi
#HindiShayari
#ThoughtsInHindi

Read More

सपनों की उड़ान

​इस सफर से उस सफर तक
रास्ते बदले, मंजिल बदली, बदल दी तकदीर,
बस कुछ ना बदला—इंतकाम सी संगसीर।

​इंतकाम है अपने से, अपनी उन रुकावट से
जो बढ़ने ना दे आगे।

हर पल, हर लम्हा,
उड़ना है अब डटकर, झगड़ना है।

​यह रुकावट कुछ नहीं है,
आगे किस्मत हमारे हाथ है।

सपनों की उड़ान, मन की मन का सम्मान,
देखो फिर एक नया मुकाम।

​सपना डराए नहीं तो उसे बदल लो,
नई उमंग देखकर फिर डट लो,
क्योंकि जो सपना डराए वह तुम्हारे लिए...

Read More

अकेला पन
​सबकी अपनी कहानी है,
पर सुनने वाला तो नहीं,
सुनने वाला है तो कहने वाला नहीं,
बात गहरी है।
​कभी सोचा है, जो कहते हैं हम तो,
अकेले अच्छे हैं,
उन्हें हमारी भाषा में,
कल खुरा कहते हैं,
अकेले रहना बुरा नहीं,
पर ये ज़्यादा अच्छा भी नहीं,
हम यूं ही नहीं कह रहे,
पर एक दुनिया कहीं हमने छोड़ दी,
अब कोई इतनी बात नहीं करता,
अब कोई मित्र नहीं बनाता।।
​ऐसे ही बात नहीं करती,
खुद एक उदाहरण हूँ,
यूं ही मुलाकात नहीं करती,
मुलाकात करती हूँ, अपनी बातों से,
उन यादों से जो अब बनायी हैं,
नई कहानियों से,
नये मित्रों और किरदारों से।

Read More