Quotes by Gajendra Kudmate in Bitesapp read free

Gajendra Kudmate

Gajendra Kudmate

@kudmate.gaju78gmail.com202313
(412.1k)

हमारी बेपनाह अच्छाईयों को
बेवकूफ़ी का नाम दिया है
सारा दोष हम पर हीं मढ़कर
हमें सज़ा का इनाम दिया है

गजेंद्र कुडमाते

Read More

वो आपका आना ....
उफ़्फ़! थोड़ासा शरमाना
हाय कसम से दिल यह मेरा
हो गया हैं दिवाना.....

गजेंद्र कुडमाते

हँसते हँसते करते रहें हम
खुद को तबाह और बर्बाद
अरसा कितना हो चला है
यह हमको भी नहीं है याद


गजेंद्र कुडमाते

Read More

तराशकर बनाई हैं ख़ुदा ने
नायाब सी आपकी इबारत
ख़ुदा मेरी ख़ता को बक्श दें
ग़र करने लगूं मैं आपकी इबादत


गजेंद्र कुडमाते

Read More

सूना है यारों तुमने भी
शराब पीना छोड़ दिया
चंद पल मिलते थे तुम्हें जीने के
तुमने उन्हें भी जीना छोड़ दिया

गजेंद्र

Read More

उसने तो अब मुझको
नाम भी दीवाना दिया है
उससे मोहब्बत करनें का
हक़ भी अता किया है

गजेंद्र

बेशुमार मसरूफियत में भी मैं
पल-ए-सुकूं खोज हीं लेता हूँ
किस्तों में हीं बेशक छोटीसी
मैं अपनी ज़िन्दगी जी लेता हूँ

गजेंद्र

Read More

नफ़रतें तो बहोत हैं कर ली
अब प्यार कर के भी देख ले
किसी क़ातिल हसीना से दोस्त
नज़रें दो चार कर के देख ले

गजेंद्र

Read More

नज़रें तुम्हें देखती हैं और
दिल आहे भरने लगता है
तुमसे इज़हार-ए-प्यार
करने को मुझसे कहता है

गजेंद्र

तुम्हें दूर से ही देखकर
हम तसल्ली कर लेते हैं
हमारी साँसों का पैमाना
अब भी भरा हुआ है

गजेंद्र