तम्मना फिर मचल जाऐ,
अगर तुम मीलने आ जाओ!!
यह मौसम ही बदल जाऐ,
अगर तुम मीलने आ जाओ!!
मुझे गम है कि मैंने जिन्दगी मे कुछ नहीं पाया,
ये गम दिलसे निकल जाए,
अगर तुम मीलने आ जाओ!!
ये दुनिया भर के झगड़े,घर के किस्से,
काम की बातें,बला हर एक टल जाए,
अगर तुम मीलने आ जाओ!!
नहीं मिलते हो मुझसे तो सब हमदर्द है मेरे ,
जमाना मुझसे जल जाए ,
अगर तुम मीलने आ जाओ!!