The First Day of Trial
कोर्टरूम नंबर–1।
दरवाज़े बंद होते ही पूरा हॉल शांत हो गया।
बाहर लाखों लोग लाइव स्ट्रीम देख रहे थे।
अंदर...
देश का सबसे चर्चित मुक़दमा शुरू होने वाला था।
राजा अपनी सीट पर बैठे।
मुख्य न्यायाधीश ने डिजिटल फ़ाइल खोली।
फिर शांत स्वर में कहा—
"The Royal Supreme Court is now in session."
लेखिका कठघरे में खड़ी थी।
उसकी नज़र एक पल के लिए सामने लगी विशाल स्क्रीन पर गई।
लाइव व्यूअर्स—
128,734,911
उसने गहरी साँस ली।
"एक समय था जब मैं चाहती थी कि मेरी कहानियाँ ज़्यादा से ज़्यादा लोग पढ़ें..."
"लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि पूरी दुनिया मुझे अपराधी की तरह देखेगी।"
मुख्य सरकारी वकील अपनी सीट से उठे।
"महामहिम..."
"आज हम यह साबित करेंगे कि शब्द..."
"...तलवार से अधिक खतरनाक हो सकते हैं।"
उन्होंने रिमोट दबाया।
स्क्रीन पर लेखिका के उपन्यासों के कवर दिखाई देने लगे।
फिर...
एक-एक करके वे दृश्य चलने लगे जिन पर सबसे अधिक विवाद हुआ था।
वह लड़की...
जो अपने माता-पिता की पसंद की शादी से बचने के लिए योजना बनाती है।
वह पात्र...
जो परिवार के निर्णय पर सवाल उठाता है।
वह संवाद...
जिसे करोड़ों लोगों ने शेयर किया था।
सरकारी वकील ने लेखिका की ओर देखा।
"क्या ये सभी रचनाएँ आपकी हैं?"
"हाँ।"
"क्या आपने इन्हें प्रकाशित करने से पहले यह सोचा था कि इनका समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा?"
"मैंने सोचा था..."
"...लेकिन मेरी दुनिया के समाज पर।"
पूरा कोर्टरूम फिर शांत हो गया।
"क्या मतलब?"
"जिस दुनिया से मैं आई हूँ..."
"...वहाँ कानून अलग हैं।"
"वहाँ किसी कहानी के पात्र के निर्णय को..."
"...लेखक की निजी राय नहीं माना जाता।"
"हम कल्पना और वास्तविकता के बीच अंतर करते हैं।"
सरकारी वकील मुस्कुराया।
"और हमारे राज्य में..."
"...जब लाखों किशोर किसी पात्र को अपना आदर्श बना लें..."
"...तो वह केवल कल्पना नहीं रहती।"
वकील ने स्क्रीन पर एक ग्राफ़ दिखाया।
"लेखिका की इस कहानी के प्रकाशित होने के बाद..."
"...पिछले आठ महीनों में..."
"...परिवार से जुड़े विवादों की ऑनलाइन शिकायतों में 11% वृद्धि हुई।"
"क्या आप इसे संयोग मानती हैं?"
लेखिका ने स्क्रीन देखी।
फिर बोली—
"मैं इसे प्रमाण नहीं मानती।"
कोर्टरूम में हलचल मच गई।
"क्यों?"
"क्योंकि..."
"...सिर्फ दो घटनाएँ एक साथ होने से यह सिद्ध नहीं होता कि एक की वजह से दूसरी हुई।"
"अगर बारिश वाले दिन लोग छाता खरीदें..."
"...तो इसका मतलब यह नहीं कि छाते बारिश करवाते हैं।"
कुछ पत्रकार तुरंत नोट्स लिखने लगे।
राजा ने पहली बार अपनी कलम रोक दी।
उनकी आँखों में हल्की-सी रुचि दिखाई दी।
लेकिन...
मुख्य मंत्री मुस्कुरा रहे थे।
यही वह क्षण था जिसका उन्हें इंतज़ार था।
उन्होंने अपने निजी सहायक को केवल एक संदेश भेजा—
"Release it."
उसी क्षण...
देशभर के मोबाइल फ़ोनों पर एक साथ नोटिफिकेशन आने लगे।
Breaking News.
मैं matrubahrti पर एक नई लेखक हूं। ये मेरी नई नोवेल "काल्पनिक उपन्यास पर मुकदमा" का एक scene है उम्मीद है आप लोगों को पसंद आए। please check out and give reviews it will help me as a new writer.