Hindi Quote in Poem by Garvita Kaushal

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सूरज ढलते ही जैसे
भीतर एक भय घर कर जाता है
मेरे आसपास रहने वालों से ही
भयभीत होने लगती हूँ
लगता है जैसे
वे सभी किसी असुर की भांति मुझे देख रहे है
और समय पाते ही मेरा रक्त पी जाएंगे,
मेरी देह की नाड़ियों को खींचकर
उसी से मेरा कंठ जकड़ कर लटका देंगे मुझे
मेरी वेदना की सूली पर...
मेरे हृदय को निकाल वो उसका गमला बनाएंगे
बो देंगे उसमें एक कटीली झाड़ी और
उसके बीज में भी एक कांटा रख देंगे..
ये वही जाने पहचाने चेहरे है
जिनसे सूरज की रोशनी में,
मैं टकराने को डटकर खड़ी रहती हूँ...

Hindi Poem by Garvita Kaushal : 112031668
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now