Hindi Quote in Poem by Manshi thakur

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक ही धारा

तुम भागीरथी से शांत प्रिय,
मैं अलकनंदा सी चंचल हूं ॥

तुम्हारी गहराई में खो जाऊं,
तुम्हारे किनारे पर निकलूं ॥

तुम समंदर की गहराई जैसे ,
मैं उसमें खो जाती हूं ॥

हैं छिपे हजारों शब्द मौन में तुम्हारे ,
मेरी बातों में बहती लहर हजारों है ॥

तुम पहाड़ों जैसे हो अडिग प्रिय ,
मैं उसमें झरनों सी बहती हूं ॥

तुम सहनशील हो , जैसे गहराई कोई शांत ,
मैं जिद्दी हूं , लहरों सी तुमसे टकराती हूं ॥

और एक दिन ऐसा आएगा प्रिय ,
जब सारी दूरियां मिट जाएंगी ॥

मिलकर हम देवप्रयाग बन जाएंगे ,
जहां दो धाराएं एक संगम बन जाएंगी ॥

न तुम अकेले रहोगे, न मैं अकेली ,
हमारा नाम होगा - एक ही धारा ॥

- Manshi Thakur

Hindi Poem by Manshi thakur : 112029827
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now